अहमदाबादभारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि पीठ के आपरेशन के बाद हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंदबाजी में भी अहम योगदान देंगे। पंड्या ने अक्टूबर 2019 में पीठ का आपरेशन करवाया था। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में वापसी की लेकिन गेंदबाजी नहीं की। पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से भारत को मैच जिताए लेकिन तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों में उन्होंने केवल एक बार गेंदबाजी की। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा थे और रोहित को लगता है कि इससे उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी जिम्मेदारियों के लिए तैयार होने में मदद मिली। रोहित ने शुक्रवार को होने वाले पहले टी20 से पूर्व कहा, ‘निश्चित तौर पर वह टीम का अहम अंग हैं। वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं और इनमें खुद को निखार रहा है। उन्होंने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तैयार होने के लिए टीम के साथ अच्छा समय बिताया।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए हैं और इसलिए लगता है कि इस समय वह सभी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पिछले कुछ सप्ताह में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काफी कड़ी मेहनत की है। आशा है कि टीम ने उससे जो उम्मीद लगायी है वह उसके लिए तैयार होंगे।’ बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं और रोहित को उम्मीद है कि वह लंबे प्रारूप की अपनी फॉर्म को बरकरार रखेगा। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज तक शानदार प्रदर्शन किया है। उनके खेल की अच्छी बात यह है कि अब वह खेल की परिस्थिति को समझने लगे हैं। विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के साथ उसका दृष्टिकोण भी अच्छा दिख रहा है।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2N4sivP






0 comments:
Post a Comment