Friday, March 26, 2021

वनडे में पहली बार: हार्दिक उड़ा रहे थे छक्के, तब मैदान में क्रुणाल पंड्या की हुई एंट्री

पुणेभारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (India vs Englnd 2nd ODI) में शुक्रवार को छह विकेट पर 336 रन बनाए। भारत की तरफ से केएल राहुल (KL Rahul Ton) ने 108, ऋषभ पंत (Rishabh Pant Fifty) ने 77 और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Fifty) ने 66 रन बनाए। इन पारियों के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का तूफानी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अपनी 16 गेंदों की पारी में एक चौका और 4 छक्के उड़ाए। रोचक बात यह है कि जब तूफानी अंदाज में हार्दिक बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके भाई क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) की मैदान में एंट्री हुई। 47वें ओवर की 5वीं गेंद पर टॉम करन ने ऋषभ पंत को जेसन रॉय के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मैदान पर क्रुणाल पंड्या उतरे। यह पहला मौका था जब वनडे में दोनों भाई एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों भाइयों के बीच छठे विकेट के लिए 19 गेंदों में 26 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इसमें क्रुणाल के 10 और हार्दिक के 15 रन शामिल हैं। क्रुणाल 9 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हार्दिक ने 16 गेंदों में 35 रन ठोके। सीरीज के पहले वनडे में डेब्यू करने वाले क्रुणाल भाई हार्दिक के आउट होने के बाद उतरे थे। उस मैच में उन्होंने 31 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी, जो किसी भी डेब्यू स्टार की सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी रही थी। इस पारी के बाद वह काफी इमोशनल हो गए थे और काफी देर तक भाई हार्दिक के गले लगे रहे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39j0njD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support