Thursday, March 18, 2021

माइकल वॉन ने फिर किया मुंबई इंडियंस का जिक्र, जाफर ने कहा आप अपनी ही टीम को ट्रोल कर रहे हैं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर निशाना साधा है। दरअसल, माइकल वॉन ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम का जिक्र किया। वॉन ने अहमदाबाद में खेले गए चौथे टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स के प्रभाव का जिक्र किया। गुरुवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी- सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा- थे जो मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। वॉन ने ट्वीट किया, 'सिर्फ एक बात कह रहा हूं- सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियन... हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियन... रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं, मुंबई इंडियन!!! @mipaltan, #JustSaying #INDvENG.' वॉन ने नौवें ओवर में जेसन रॉय के आउट होने के फौरन बाद यह ट्वीट किया। रॉय 40 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए। वॉन इस सीरीज में लगातार मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स के प्रभाव का जिक्र कर रहे हैं। वह यहां तक कह चुके हैं कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भारतीय टीम से बेहतर टी20 टीम है। जाफर ने इसके बाद किसी का नाम लिए बिना जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'जब आप कहते हैं कि आपकी टीम को किसी राष्ट्रीय टीम ने नहीं बल्कि एक फ्रैंचाइजी टीम ने हराया है तो असल में आप विपक्षी टीम को नहीं बल्कि अपनी खुद की टीम को ही निशाना बना रहे होते हैं।' भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव (57), श्रेयस अय्यर (37) और ऋषभ पंत (30) की मदद से 8 विकेट पर 185 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। पांच मैचों की सीरीज अब 2-2 से बराबर है। सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vF5gNs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support