नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड () के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान फील्डिंग के समय अपना आपा खोते हुए नजर आए। इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 में 8 विकेट से पराजित कर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पढ़ें : विराट के गुस्से का शिकार मिडियम पेसर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) बने। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वाकया इंग्लैंड की पारी के 12वें ओवर का है, जब जॉनी बेयरस्टो के बल्ले का किनारा लगकर गेंद स्क्वॉयर लेग की तरफ गई, जहां शार्दुल मौजूद थे। शार्दुल ने गेंद को बोलिंग एंड की तरफ फेंका, लेकिन उनका ये थ्रो गेंदबाज पर जाने की बजाय कवर पर खड़े विराट कोहली की तरफ चला गया। शार्दुल के दिशाहीन ओवर थ्रो के कारण जोस बटलर और बेयरस्टो एक और रन चुराने में सफल रहे। विराट मुंबई के इस गेंदबाज की फील्डिंग से नाखुश नजर आए और वह शार्दुल को गुस्से में कुछ कहते नजर आए जो कैमरे में कैद हो गया। पढ़ें : भारत ने 6 विकेट पर156 रन बनाए बिना दर्शकों के खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने 6 विकेट पर 156 रन बनाए। कैप्टन विराट कोहली ने 46 गेंदों पर 77 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इंग्लैंड ने 157 रन के टारगेट को 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिसमें जोस बटलर की अहम भूमिका रही। ओपनर बटलर ने 52 गेंदों पर 5 चौके, 4 छक्के लगाते हुए 83 रन की नाबाद पारी खेली। पढ़ें : विकेट के लिए जूझते रहे शार्दुल शार्दुल ने इस मैच में अपने 3.2 ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट लिए 36 रन लुटा दिए। दूसरी ओर, स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की भी इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर खबर ली। चहल ने अपने 4 ओवरों में 41 रन खर्च कर सिर्फ एक विकेट हासिल किया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vyL2Vz






0 comments:
Post a Comment