नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को जामनगर में जंगल सफारी का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में घने जंगल से बाघ को सड़क पर निकलता हुआ देखा जा सकता है। हालांकि बाघ किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है और वह कुछ देर इधर उधर देखने के के बाद दोबार जंगल में चला जाता है। जडेजा ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा, ' वह मुझे जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आया था।' सौराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के तीसरे दिन बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से वह अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें चोट के बाद बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकैडमी (National Cricket Academy) भेजा गया था। जहां मेडिकल टीम उनका ख्याल रख रही थी। चोट से उबरकर जडेजा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पढ़ें : बाएं हाथ के ऑलराउंड जडेजा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। जडेजा ने 11 मार्च को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बल्लेबाजी प्रैक्टिस का वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह गेंद को अच्छी तरह हिट करते हुए नजर आ रहे थे। जडेजा ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा था, ' दो महीने बाद बैट और बॉल को पकड़कर अच्छा लग रहा है।' आईपीएल (IPL 14) के 14वें सीजन में (Chennai Super Kings) जडेजा चेन्नै सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली सीएसके टीम को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं जो गेंद और बल्ले के साथ साथ फील्डिंग में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vEU0kt






0 comments:
Post a Comment