Wednesday, March 10, 2021

ग्रीम स्वान ने इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की, जानें क्या बोले

नई दिल्ली ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयॉन मॉर्गन (Eoin Morgan) की तारीफ करते हुए उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से की है। स्वान (Swann) ने मॉर्गन (Morgan) को एक ऐसा लीडर बताया है तो टीम को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा यह ऐसा ही है जैसा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किया करते थे। मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली बार 50 ओवरों के प्रारूप का वर्ल्ड कप (England Won World Cup) जीता था। 2019 में उसने न्यूजीलैंड (Enland vs New Zealand World Cup Final) को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में भी उनका रेकॉर्ड शानदार है। उनकी कप्तानी में खेले गए 54 में से 31 मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के साथ भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के प्रीव्यू के दौरान स्वान मेहमान टीम के स्टार खिलाड़ियों पर बात कर रहे थे। पूर्व ऑफ स्पिनर को लगता है कि टी20 इंटरनैशनल में इंग्लैंड का फॉर्म काफी हद तक इयॉन मॉर्गन (Eoin Morgan) के फॉर्म पर निर्भर करता है। उन्होंने मॉर्गन को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की तरह करिश्माई कप्तान बताया। स्वान (Swann) ने कहा, 'इयॉन मॉर्गन के लिए यह सीरीज अच्छी होने वाली है। वह एक लीडर हैं और आगे बढ़कर फैसले लेते हैं। वह मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन इससे ज्यादा यह मायने रखता है कि वह मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों का कैसे हौसला बढ़ाते हैं। वह इंग्लैंड के लिए वही हैं जो महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए हुआ करते थे। वह कप्तान और लीडर हैं। उनका टीम में बहुत सम्मान है और खिलाड़ी उनके लिए जी-जान लगा देते हैं। मुझे लगता है कि टी20 सीरीज का फैसला इस बात पर होगा कि मॉर्गन कैसा प्रदर्शन करते हैं। अगर वह सीरीज में अच्छा करते हैं, बतौर कप्तान और बल्लेबाज, दोनों तरह से, तो मुझे लगता है कि इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत होगी।' मॉर्गन ने 93 टी20 पारियों में 2278 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 30.37 का है और स्ट्राइक रेट 138.99 का। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का हाईऐस्ट स्कोर 91 है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ldbYWo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support