Friday, March 5, 2021

शतक से महरूम रह गए वॉशिंगटन सुंदर, यूं टूटा पहली टेस्ट सेंचुरी का सपना

अहमदाबाद भारतीय ऑफ स्पिनर (Washington Sundar) अपने टेस्ट करियर के पहले टेस्ट शतक के मुहाने पर खड़े थे। नाबाद 96 रन। दूसरे छोर पर अक्षर पटेल थे, 43 रन बनाकर। जोड़ी सेट हो चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज पर्सनल माइल स्टोन हासिल कर लेंगे लेकिन क्रिकेट को ऐसे ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहते। पांच गेंदों के अंतराल पर कैसे सुंदर का सपना पूरा होने से रह गया और वह देखते ही रहे गए। इंग्लिश कैप्टन जो रूट के पारी के 114वें ओवर की अंतिम गेंद पर सुंदर ने मिड-ऑन पर शॉट खेला। पटेल नॉन-स्ट्राइकर छोर से दौड़ पड़े। हालांकि वहां रन नहीं लग रहा था। पटेल यह सोच रहे होंगे कि अगला ओवर सुंदर को खेलने को मिले और वह अपना शतक पूरा कर लें। सुंदर ने रन से इनकार किया। पटेल जब तक वापस लौटते, जॉनी बेयरस्टो के थ्रो पर रूट गिल्लियां बिखेर चुके थे। स्टोक्स ने 4 गेंदों पर झटके 2 विकेटइसके बाद अगली गेंद का सामना करने ईशांत शर्मा उतरे। शर्मा विकेट पर टिकना जानते हैं और उम्मीद थी कि वह जल्द ही छोर बदल लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर वह LBW हो गए। सुंदर के चेहरे पर चिंता नजर आने लगी थी। 96 रन बनाकर नाबाद लौटे सुंदरइसके बाद क्रीज पर उतरे मोहम्मद सिराज। रविचंद्रन अश्विन ने जब सेंचुरी पूरी की थी तब सिराज ही दूसरे छोर पर थे। उम्मीद थी कि शायद वह इस बार भी टिक जाएंगे। दो गेंद खेलने के बाद ओवर की चौथी गेंद पर वह बोल्ड हो गए। सीधी गेंद पर सिराज चूक गए और नतीजा भारत 365 पर ऑल आउट और वॉशिंगटन सुंदर 96 पर नाबाद रह गए। भारत ने अपने आखिरी तीन विकेट उसी स्कोर और पांच गेंद के अंतराल पर खो दिए। यूं टूटा पहले भी सपनासुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद सीरीज के आखिरी मैच में ब्रिसबेन में उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाकर जता दिया था कि इस युवा बल्लेबाज में काफी दम है। इसके बाद दूसरी पारी में भी तेज-तर्रार 22 रन बनाए थे। सुंदर ने इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै में नाबाद 85 रन बनाए थे। पंत के साथ अहम साझेदारीभारतीय टीम 146 रन रन पर छह विकेट खो चुकी थी। इसके बाद शतक लगाने वाले ऋषभ पंत और सुंदर ने 113 रन की साझेदारी की। सुंदर और पटेल के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। सुंदर (96*) शतक से चूक गए और नाबाद लौटे। उन्होंने 174 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया। भारत मजबूतभारत ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। भारत ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 205 रन पर समेट दिया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3c89Cny
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support