Wednesday, March 17, 2021

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुना गया पाकिस्तानी क्रिकेटर निकला कोरोना संक्रमित

इस्लामाबाद दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के क्रिकेट दौरों के लिए चुना गया एक खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। बोर्ड ने दौरों के लिए चुने गए खिलाड़ियों की कोविड-19 वायरस जांच कराई और कहा, ‘एक खिलाड़ी को छोड़कर टीम के सभी सदस्य नेगेटिव आए हैं।’ पढ़ें : नेगेटिव आने वाले 34 खिलाड़ी गुरुवार को लाहौर में एकजुट होंगे और शुक्रवार से ट्रेनिंग शिविर शुरू होगा जो 26 मार्च को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने तक चलता रहेगा। बोर्ड ने खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा कि उसका गुरूवार को एक और परीक्षण कराया जाएगा और अगर इसमें वह नेगेटिव आता है तो वह लाहौर जाएगा और दो दिन तक पृथकवास में रहेगा जिसके बाद फिर उसकी जांच होगी। हाल में पाकिस्तान में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियो के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लीग को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पाकिस्तान को तीन वनडे, चार टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद 17 अप्रैल को पाक टीम जिम्बाब्वे जाएगी। यहां पर उसे तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ls2d6U
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support