Saturday, March 6, 2021

पिच की आलोचना करने वालों को शास्त्री की खरी-खरी, बोले इस पर फुल इंटरटेनमेंट हुआ

अहमदाबाद भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने शनिवार को माना कि मोटेरा पिच (Narendra Modi Stadium Pitch) के व्यवहार पर हल्ला मचाने का कोई कारण नहीं दिखता है क्योंकि क्यूरेटर ने ऐसी पिचें बनाईं जिनसे यहां पिछले दो मैचों में ‘शानदार मनोरंजन’हुआ। इंग्लैंड के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तीसरे टेस्ट के लिए पिच की कड़ी आलोचना की थी क्योंकि मेहमान टीम दिन/रात्रि मुकाबले में 112 और 81 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड को स्पिनरों के लिए फायदेमंद पिच पर खेलने में परेशानी हुई जबकि भारत ने यहां तीसरे और चौथे टेस्ट में जीत हासिल कर जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए क्वॉलिफाइ किया। इंग्लैंड (England Cricket Team) को दूसरी पारी में 135 रन पर समेटकर चौथे टेस्ट में यहां पारी और 25 रन की जीत के बाद शास्त्री ने कहा, ‘मैं इसे मैदानकर्मियों को समर्पित करूंगा। मुझे लगता है कि आशीष भौमिक एक शानदार मैदानकर्मी हैं, वह अपना काम जानते हैं। वह दलजीत सिंह के साथ काम कर चुके हैं जो मास्टर क्यूरेटर हैं। ’ उन्होंने कहा, ‘कौन इस पिच की शिकायत करेगा? इस पर शानदार मनोरंजन हुआ, दोनों टीमों के लिए और खेल के लिए। साथ ही 3-1 के नतीजे से पता नहीं चलता कि यह सीरीज कितनी करीब थी।’ शास्त्री (Shastri) ने टीम के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रशंसा की जबकि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्वॉलिफिकेशन के मानदंड में बदलाव किया था। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए में शीर्ष पर रहना ढाई साल की मेहनत है और उन वर्षों में सफल होने के लिए इससे पहले छह साल की मेहनत है। ’ उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों ने एक बार में एक ही सीरीज पर ध्यान दिया और वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में ज्यादा परेशान नहीं थे क्योंकि ‘गोल पोस्ट’ हर बार शिफ्ट हो जाता था।’ शास्त्री ने कहा, ‘हम तालिका में शीर्ष पर चल रहे थे और कुछ नियमों में बदलाव के बाद प्रतिशत प्रणाली आ गई, जब हम खेल भी नहीं रहे थे। लेकिन कोई बात नहीं, फिर भी हमें 520 अंक मिले, हम तालिका में शीर्ष पर रहने और फाइनल खेलने के हकदार हैं। ’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38hUJxQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support