Monday, March 1, 2021

कोहली...जिम, ट्रेनर और कड़ी मेहनत, तब फील्ड में काम होता है आसान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के फिट क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाने के अलावा अपने खान पान का भी ध्यान रखते हैं। इस समय कोहली इंग्लैंड () के खिलाफ सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर है नजर टीम इंडिया की कोशिश चौथे टेस्ट को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship Final) के फाइनल में जगह बनाने की होगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोहली ने शेयर की फोटो कोहली ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक फोटो अपलोड की जिसमें वह टीम के स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच निक वेब (Nick Webb) और सोहम देसाई (Soham Desai) के साथ नजर आ रहे हैं। विराट ने निक और सोहम को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, ' यह लोग जिम में हमसे कड़ी मेहनत करवाते हैं जिससे फील्ड में हमारा काम आसान हो सके।' दूसरी ओर टीम इंडिया के टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर निक वेब और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ के साथ जिम वाली फोटो शेयर की। सिराज ने पंड्या और कोहली के संग फोटो अपलोड की भारतीय टीम के पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने भी जिम सेशन के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और विराट कोहली के साथ फोटो शेयर की। सिराज ने कोहली और हार्दिक को टैग करते हुए फोटो का कैप्शन लिखा, 'जिम सेशन शानदार रहा। गेम के लिए तैयार हैं। चौथे टेस्ट में भारत को पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में बुमराह की जगह सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। सभी की नजरें मोटेरा की पिच पर होगी जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/37YhNlb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support