Saturday, March 20, 2021

वाह! विराट...ईशान किशन और सूर्यकुमार को थमाई ट्रोफी, जीता सबका दिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli नाबाद 80) और रोहित शर्मा ( Rohit Sharma 64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 36 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शनिवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया ने मेहमान इंग्लैंड (India vs England) की टीम से 5 मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। पढ़ें : भारत ने 2 विकेट पर 224 रन बनाए भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 188 रन ही बना सकी। कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 52 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित ने 34 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली रोहित ने 34 गेंदों पर 64 रन बनाए वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 17 गेंदों पर 32 और हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों पर नाबाद 39 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 52 और डेविड मलान ने 68 रन बनाए। पढ़ें : ईशान किशन और सूर्यकुमार ने किया प्रभावित सीरीज जीत के बाद कोहली ने ट्रोफी ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव को देकर सबका दिल जीत लिया। कोहली का यह वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है जिसे फैंस की खूब सराहना मिल रही है। भुवनेश्वर कुमार बने 'मैन ऑफ द मैच' ईशान और सूर्यकुमार ने टी20 सीरीज के जरिए इंटरनैशनल डेब्यू किया। दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा। पांचवें टी20 में पेसर भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। भुवी ने अपने 4 ओवर के स्पैल में महज 15 रन देकर दो अहम विकेट लिए। भुवनेश्वर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cRKn9d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support