Thursday, March 18, 2021

क्या सूर्यकुमार यादव नॉटआउट थे ? कैप्टन कोहली भी हैरान, देखें वीडियो

अहमदाबाद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में अर्धशतक जड़ सबको प्रभावित किया। 30 वर्षीय सूर्यकुमार ने इंग्लैंड () के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में 31 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पढ़ें : मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सूर्यकुमार को मौजूदा सीरीज के दूसरे टी20 में टीम इंडिया (Team India) के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था लेकिन बल्लेबाजी में उनकी बारी नहीं आई थी। सीरीज के तीसरे टी20 में सूर्यकुमार को ड्रॉप कर ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मौका मिला था। जिसके बाद दिग्गजों ने टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की थी। लेकिन चौथे टी20 में मौका मिलते ही सूर्यकुमार ने पहली ही गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया। सूर्यकुमार ने ये छक्का पेसर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की143.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही गेंद पर जड़ा। पढ़ें : दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की पारी का अंत तेज गेंदबाज सैम कर्रन (Sam Curran) ने किया। कर्रन की गेंद पर सूर्यकुमार ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला जिसे डेविड मलान (Dawid Malan) ने कैच लपकने की अपील की। इसके बाद थर्ड अंपायर ने सूर्यकुमार को आउट करार दिया। वीडियो में यह साफ नहीं हो पा रहा कि मलान ने कैच को सही तरीके से लपका या नहीं। हालांकि इसको लेकर कमेंटेटर्स के बीच भी काफी चर्चा देखने को मिली। थर्ड अंपायर के फैसले पर कप्तान विराट कोहली भी नाराज दिखे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने थर्ड अंपायर की जमकर आलोचना की। सूर्यकुमार ने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट पर 42 रन जोड़े जबकि पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। चौथे टी20 में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। पांच मैचों की सीरीज में इंगलैंड की टीम 2-1 से आगे है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bWpY3A
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support