मुंबई तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) और उमेश यादव (Umesh Yadav) समेत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के 14वें (IPL 14) सीजन से पहले सात दिन के क्वारंटीन के लिए यहां एकत्र होने लगे हैं। पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंची दिल्ली टीम को पहला मैच 10 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नै सुपर किंग्स से खेलना है । पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 'तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और उमेश यादव, लेग स्पिनर अमित मिश्रा, हरफनमौला ललित यादव समेत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी 23 मार्च को मुंबई में टीम होटल में एकत्र हुए। ये 30 मार्च तक पृथकवास में रहेंगे।' अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा , 'घर पर दो सप्ताह काफी अच्छे रहे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया। अब फिर बायो बबल में रहने का समय आ गया है।' दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के पहले मैच में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण आईपीएल के पहले चरण से बाहर रह सकते हैं। पढ़ें : श्रेयस को यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान लगी। श्रेयस को बाएं कंधे में चोट है और वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो वनडे से बाहर हो गए हैं। ऐसे में आईपीएल के पहले हाफ में दिल्ली कैपिटल्स को अपने नियमित कप्तान के बगैर उतरना पड़ सकता है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31dW0C3






0 comments:
Post a Comment