Sunday, March 28, 2021

सैम करन की पारी में नजर आई महेंद्र सिंह धोनी की झलक: जोस बटलर

पुणे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में सैम करन चेन्नै सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का प्रदर्शन तो अच्छा नहीं रहा लेकिन करन ने कई मौकों पर दिखाया कि उनमें काफी दम है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को धोनी ने बैटिंग ऑर्डर में कभी टॉप ऑर्डर में तो कभी फिनिशर की भूमिका में उतारा। भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनैशनल में वह फिनिशर की भूमिका में नजर आए। उन्होंने इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। इंग्लैंड की टीम 200 रन पर सात विकेट खो चुकी थी। जीत अभी 130 रन दूर थी। इसके बावजू सैम करन ने हार नहीं मानी और क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ इंग्लैंड के स्कोर को आगे बढ़ाया। वह हार जो एक समय पर सुनिश्चित लग रही थी, करन ने उसे जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। इंग्लैंड भारत के स्कोर से सिर्फ सात रन पीछे रह गई। करन ने इंग्लैंड को इतने करीब पहुंचाने में महती भूमिका अदा की। कई लोगों को यह भी लगा कि उन्होंने हालात को महेंद्र सिंह धोनी की तरह संभाला। मैच के बाद जब इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से करन की पारी के बारे में बात की गई तो उन्होंने भी इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा कि इस मैच के बारे में करन से बात करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी सबसे ही व्यक्ति होंगे। उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा के सवाल के जवाब में कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि सैम आज की पारी के बारे में महेंद्र सिंह धोनी से बात करना चाहेंगे। जिस तरह करन खेल रहे थे वह कुछ ऐसा ही नजर आ रहा था जैसा महेंद्र सिंह धोनी इन परिस्थितियों में खेलते। आज के मैच के बारे में बात करने के लिए वह सैम के लिए सही व्यक्ति होंगे। हम सब जानते हैं कि वह कितने अच्छे क्रिकेट, फिनिशर और खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर आप काफी कुछ सीख सकते हैं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ctPJIM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support