Thursday, March 4, 2021

अक्षर-अश्विन का तोड़ क्या? जाफर ने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर को किया ट्रोल

नई दिल्लीभारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल का बोलबाला रहा। दोनों ने 7 विकेट झटकते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वाले टेस्ट में भी इस जोड़ी ने अंग्रेजों को दो ही दिन में हार के लिए मजबूर कर दिया था। मैच से ठीक पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा था- अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन से कैसे बचा जाए? इस पर भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने जोरदार तरीके से उन्हें ट्रोल कर दिया। जाफर ने लिखा- अच्छा होगा कि नॉन स्ट्राइकिंग ऐंड पर ही रहा जाए। हां, अगर अश्विन की बात करें तो नॉन स्ट्राकिंग ऐंड भी सुरक्षित स्थान नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि अश्विन ने इंग्लैंड के ही जोश बटलर को मांकडिंग आउट किया था। दरअसल, 2019 में बटलर राजस्थान रॉयल्स की ओर से बैटिंग कर रहे थे। अश्विन जब बोलिंग कर रहे थे तो गेंद फेंकने से पहले ही बटलर नॉन स्ट्राकिंग ऐंड पर क्रीज से बाहर निकल गए। किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के तत्कालीन कप्तान ने बिना मौका गंवाए गिल्लियां बिखेर दीं। इस पर काफी हंगामा हुआ था। जाफर ने इसी ओर इशारा किया। खैर, मैच की बात करें तो अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने एक बार फिर फिरकी का जाल बुनकर चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड को 205 रन पर समेट दिया, लेकिन जवाब में भारत ने पहला विकेट जल्दी खो दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारत का स्कोर एक विकेट पर 24 रन था। रोहित शर्मा आठ और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2OmmSN0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support