रायपुर इंग्लैंड लीजेंड कै कप्तान केविन पीटरसन ने युवराज सिंह की तारीफ की है। इंडिया लीजैंड के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 13 मार्च को रोड सेफ्टी सीरीज में साउथ अफ्रीका लीजैंड के खिलाफ खेले गए मैच में एक ओवर में चार छक्के लगा दिए। इसके बाद पीटरसन खुद को युवराज की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। युवराज ने एक बार फिर पुराने वक्त की याद दिला दी। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में जैंडर डी ब्रूयन के ओवर में लगातार चार छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने 2007 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए एक ओवर में छह छक्कों की याद ताजा कर दी। अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पीटरसन ने युवराज की बल्लेबाजी की तारीफ की। पीटसन ने लिखा- 'क्रिकेट में सबसे खूबसूरत चीजों में एक #PieChuker को इतनी आसानी से छक्के मारते हुए देखना है। @YUVSTRONG12.' जब युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते थे तब पीटरसन उनके लिए पाईचकर टर्म का इस्तेमाल किया करते थे। साउथ अफ्रीका में जन्में इस इंग्लिश बल्लेबाज को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान युवराज सिंह का सामना करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अकसर मजेदार बहस होती रहती है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भी होती थी और रिटायरमेंट के बाद भी जारी रही है। इंडिया लीजैंड ने साउथ अफ्रीका लीजैंड को हराया, युवी का दिखा दम शनिवार को इंडिया लीजैंड ने साउथ अफ्रीका लीजैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। युवराज ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 22 गेंद पर 52 रन की पारी खेली और इसके बाद 18 रन देकर दो विकेट लिया। भारत ने इस मैच में 56 रन से जीत हासिल की। भारत ने इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों और श्रीलंका से बेहतर रनरेट के आधार पर टॉप पर जगह बनाई है। इंडिया लीजैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 204 का स्कोर बनाया। युवराज के अलावा सचिन तेंडुलकर ने भी दमदार खेल दिखाया और 37 गेंद पर 60 रन बनाए। तेंडुलकर ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Ot4fYe






0 comments:
Post a Comment