Saturday, March 27, 2021

माइकल वॉन की चेतावनी, वनडे में विराट कोहली की टीम इंडिया सुधार ले यह आदत

पुणेइंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा है कि पहले 40 ओवर में रक्षात्मक खेल दिखाने का खामियाजा भारत को दो साल बाद अपनी मेजबानी में होने वाले विश्व कप में भुगतना पड़ सकता है। भारत ने हमेशा से आखिरी दस ओवर में तेजी से खेलने की रणनीति अपनाई है। कई बार यह कारगर साबित होती है लेकिन विश्व चैम्पियन इंग्लैंड ने दिखा दिया है कि मददगार पिच पर शुरू ही से आक्रामक बल्लेबाजी करना कितना फायदेमंद हो सकता है। पहले दो वनडे में भारत ने धीमी शुरुआत के बाद आखिरी दस ओवरों में 112 और 126 रन बनाए। वॉन का मानना है कि विराट कोहली और उनकी टीम सपाट पिच पर 375 से अधिक रन बना सकती है और उसे शुरू ही से आक्रामक खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पहले 40 ओवर रक्षात्मक खेलने और बाद में तेज खेलने से उन्हें दो साल बाद विश्व कप में नुकसान हो सकता है। उनके पास 375 से अधिक रन बनाने का माद्दा है। इंग्लैंड की यही रणनीति रही है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rvyMC2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support