नई दिल्ली पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम () पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित टीमों से खुश नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) के सामने अपने सुझाव रखे थे, लेकिन उन पर अमल ही नहीं किया गया। इस मामले पर अब पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज () ने बाबर को खास सलाह दी है। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने बाबर आजम को सलाह देते हुए कहा कि अगर उनकी बात पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड नहीं मान रहा है तो इस्तीफा भेज देना चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- हमने सुना है कि बाबर आजम के टीम को लेकर दिए गए सुझाव बोर्ड ने अनसुना कर दिया। अगर यह सच है और बाबर एक ब्रैंड बनना चाहते हैं तो उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'बाबर को एक मेसेज छोड़ना चाहिए, जिससे कि ऐसा दोबारा ना किया जाए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी हालत भी पूर्व कप्तान सरफराज जैसी हो जाएगी। वह सरफराज-2 बन जाएंगे।' बता दें कि पूर्व कप्तान, कोच और चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने भी चीफ सिलेक्टर को कप्तान के सुझाव को अनदेखा करने पर लताड़ लगाई है। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा- टीम का चयन कप्तान के साथ बातचीत करने के बाद ही होता है। मैंने भी कई बार कहा है। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी कप्तान होता है। टीम चयन में मुख्य चयनकर्ता और कोच का नंबर आता है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qWnLtq






0 comments:
Post a Comment