अहमदाबाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ () टेस्ट सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की। भारत को चेन्नै में पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बाद टीम ने दमदार वापसी करते हुए बाकी तीनों मैच जीतकर (World Test Championship) के फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान (Virat Kohli) रूप से इस जीत से काफी खुश नजर आए। कोहली ने कहा,'चेन्नै में हमने जिस तरह वापसी की उससे मुझे सबसे ज्यादा खुशी हुई। पहले मैच में इंग्लैंड ने हमें हर क्षेत्र में मात दी। टॉस ने अहम भूमिका निभाई और गेंदबाज अपने रंग में नहीं थे। हमने अधिक दम से गेंदबाजी और फील्डिंग की तो सीरीज में वापसी वाकई दिल को सुकून पहुंचाने वाली रही।' कोहली ने टीम की बैंच स्ट्रेंथ की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हमारी बैंच स्ट्रेथ काफी मजबूत है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात है। जब कोई बदलाव होता है तो टीम के प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं आती। ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर की साझेदारी ने मैच के अहम मौके पर इसे साबित किया।' कोहली ने कहा, 'पहले मैच के बाद हमें अपनी बॉडी लैंग्वेज में सुधार करने की जरूरत थी और यही हमने किया। इंटरनैशनल क्रिकेट में हर टीम मजबूत है और उन्हें हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है भले ही आप अपने घर पर ही क्यों न खेल रहे हों।' कोहली ने चेन्नै में रोहित शर्मा की पारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि चेन्नै में रोहित की पारी निर्णायक थी और रविचंद्रन अश्विन कई वर्षों से हमारे सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। वह इस सीरीज में हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uZH0FD






0 comments:
Post a Comment