नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ लगातार छठा टॉस हारे। इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पढ़ें : मौजूदा दौरे पर इंग्लैंड की टीम कुल 12वां मैच खेल रही है जिसमें 4 टेस्ट, 5 टी20 और 3 वनडे शामिल हैं। इस दौरान मेहमान टीम ने 10 में जबकि विराट ने सिर्फ 2 मैचों में टॉस जीते हैं। कोहली मौजूदा सीरीज में लगातार छठी बार टॉस हारे।क पढ़ें : कोहली के टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भी मजे लिए। अश्विन ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ' कृपया सिक्के को बदलिए।' दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ट्वीट किया, 'पहले यह सिक्का मोर्गन का था अब टॉस बटलर जीत रहे हैं। विराट कोहली ब्रेक नहीं ले सकते।' इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 8 बार टॉस जीत पाए हैं कोहली कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में कुल 35 मौकों पर सिर्फ 8 बार टॉस जीत पाए हैं। इसमें 14 टेस्ट में दो बार जबकि 10 वनडे में तीन बार टॉस जीते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 11 टी20 मैचों में कोहली सिफ तीन बार टॉस के बॉस रहे हैं। भारत ने 329 रन बनाए भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 78 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 67 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 44 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 37 वहीं शार्दुल ठाकुर ने 30 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3w8l5wA






0 comments:
Post a Comment