Monday, March 8, 2021

विराट ने अनुष्का और वामिका की तस्वीर के साथ शेयर किया महिला दिवस पर खूबसूरत संदेश

नई दिल्ली विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर एक बहुत प्यारा संदेश साझा किया है। भारतीय कप्तान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। कोहली ने अपनी बेटी के जन्म और उसके बाद के अनुभव के बारे में लिखा है, 'सबसे ज्यादा रोमांचक, अश्विसनीय और शानदार अनुभव बताया है।' इस तस्वीर में अनुष्का ने वामिका को गोद में पकड़ा हुआ है और मुस्कुरा रही हैं। वामिका का जन्म इस साल 11 जनवरी को हुआ था। कोहली ने लिखा, 'बच्चे को जन्म देते देखना सबसे ज्यादा रोमांचक, अविश्वसनीय और शानदार अनुभव होता है जो एक व्यक्ति देख सकता है। इसे देखने के बाद आप एक महिला की असली ताकत और दिव्यता को महसूस कर सकते हैं और यह आपको यह अहसास होता है कि आखिर क्यों ईश्वर ने उनके भीतर जीवन का निर्माण किया। चूंकि वे पुरुषों से कहीं अधिक मजबूत हैं।' इसके बाद कोहली ने लिखा, 'हैपी विमन्स डे मेरे जीवन की सबसे बहादुर, करुणामयी और मजबूत महिला को और उसे भी जो बड़ी होकर अपनी मां की तरह होगी। और साथ ही दुनिया की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3v3a4vY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support