अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा टी20 (IND vs ENG 4th T20) मैच गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। मेहमान टीम ने तीसरे टी20 में मेजबान भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1की बढ़त बना ली है। पढ़ें : ऐसे में चौथा टी20 कोहली ऐंड कंपनी (Virat Kohli) के लिए 'करो या मरो' वाला बन गया है। टीम इंडिया (Team India) को सीरीज में बने रहने के लिए उसे हर हाल में इस मैच को जीतना होगा वहीं इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय टीम 6 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। मेजबान टीम ने एक समय 24 रन के भीतर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे जिसमें केएल राहुल, रोहित शर्मा और ईशान किशन के विकेट शामिल थे। पढ़ें : इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। कोहली के नाबाद 77 रन के दम पर भारत ने 156 का स्कोर किया। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने धमाकेदार पारी खेल अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। कैसा रहेगा मौसम का हाल चौथे टी20 में भी मौसम पिछले मुकाबले की तरह ही रहने की उम्मीद है। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 19 प्रतिशत उमस बनी रहेगी वहीं बारिश का कोई आसार नहीं है। पढ़ें : पिच रिपोर्ट पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलेगी। चेज करने वाली टीम फायदे में रहेगी। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। हेड टू हेड भारत और इंग्लैंड की टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक 17 बार आमने सामने हुई हैं। इंग्लैंड ने 9 में जीत हासिल की है जबकि भारतीय टीम ने 8 मैचों में बाजी मारी है। 5 मैचों की सीरीज पहला टी20 इयोन मोर्गन की टीम ने जीता था वहीं दूसरे मैच में भारत ने इंग्लिश टीम को 8 विकेट से हराया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cHx8rJ






0 comments:
Post a Comment