Friday, March 26, 2021

पंत का फुटबॉल प्रेम...लीवरपूल ने रेड जर्सी पर किया रिएक्ट, देखें वायरल फोटो

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक फोटो अपलोड किया है जिसमें वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ लीवरपूल फुटबॉल क्लब (Liverpool F.C.) के लाल रंग की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लिश प्रीमियर क्लब (EPL) ने इसके लिए पंत की जमकर सराहना करते हुए ट्वीट किया, ' लविंग द र्शट।' इस फोटो में पंत के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), पेसर शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या भी दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद की है जब टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच के बाद एक साथ समय बिता रहे हैं। भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 66 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले वनडे में पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। पुणे में खेले गए सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की भूमिका निभाई थी। हालांकि दूसरे वनडे में पंत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। पंत को चोटिल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह दूसरे वनडे में शामिल किया गया। अय्यर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। फील्डिंग के दौरान श्रेयस पहले वनडे में अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे। श्रेयस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2021) के आगामी सीजन से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करनी थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3w4fyH9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support