नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। धनश्री अपने डांस का नए नए वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। चहल और धनश्री ने हाल में मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थीं। धनश्री वर्मा ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर की जिसमें वह समुद्र के किनारे काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। धनश्री सनसेट के मौके पर अपनी खूबसूरत काले बालों को हवा में लहराती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सॉन्ग सूरज की बाहों में... चल रहा है। बिकिनी में वीडियो हुआ था वायरल इससे पहले धनश्री ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रेड ड्रेस में ठुमके लगाती दिख रही थीं। धनश्री वर्मा और भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बीच पर बिकिनी ड्रेस में एक वीडियो शेयर किया था। दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे चहल और धनश्री युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद यह कपल हनीमून के लिए दुबई गया था। हाल में चहल ने कई सारी फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों पत्नी पत्नी काफी रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे थे। जस्सी गिल के नए सॉन्ग में नजर आएंगी धनश्री धनश्री पेशे से एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। धनश्री जल्द ही सिंगर जस्सी गिल के नए गाने में नजर आएंगी। उन्होंने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह 'पावरी हो रही है' ट्रेंड के तहत इसकी घोषणा की थी। वीडिया में धनश्री कह रही हैं, 'ये मैं हूं, ये जस्सी है।' इसके बाद जस्सी कहते हैं ' और यहां पे हमारी शूटिंग हो रही है।' इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे चहल इस समय चहल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 घरेलू सीरीज में भिड़ेगी। चहल को टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2MKq8kQ






0 comments:
Post a Comment