Sunday, March 14, 2021

मुंबई ने यूपी को हराकर चौथी बार जीती विजय हजारे ट्रोफी, आदित्य तरे और पृथ्वी साव हीरो

नयी दिल्लीआदित्य तरे (118*) के धांसू शतक और खतरनाक फॉर्म में चल रहे कप्तान पृथ्वी साव (73) की तूफानी हाफ सेंचुरी की बदौलत मुंबई ने उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराते हुए विजय हजारे ट्रोफी का खिताब अपने नाम कर लिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उत्तर प्रदेश ने ओपनर माधव कौशिक के नाबाद 158 रनों के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 312 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई की दमदार बैटिंग के आगे यह लक्ष्य छोटा पड़ गया। मुंबई ने 41.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल करते हुए चौथी बार खिताब जीतने का गौरव हासिल कर लिया। 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को टूर्नमेंट में सबसे अधिक रनों का रेकॉर्ड बना चुके पृथ्वी साव और यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 9.1 ओवरों में ही 89 रन ठोक डाले। हालांकि, काफी आक्रामक बैटिंग कर रहे पृथ्वी साव को शिवम मावी ने समीर रिजवी के हाथों कैच आउट करा दिया। पृथ्वी ने सिर्फ 39 गेंदों में 10 चोके और 4 छक्के जड़ते हुए 73 रन ठोके। इसके बाद यशस्वी का विकेट गिरा। संभलकर खेल रहे इस खिलाड़ी को शिवम शर्मा ने शिवम मावी के हाथों कैच कराते हुए यूपी को दूसरी सफलता दिलाई। जायसवाल ने 30 गेंदों में 3 चौके और एक सिक्स की मदद से 29 रन बनाए। यहां से आदित्य तरे ने मोर्चा संभाला और टीम को तेजी से जीत की ओर ले गए। दूसरे छोर पर शम्स मुलानी (36) और शिवम दुबे (42) के विकेट जरूर गिरे, लेकिन तरे 107 गेंदों में 18 चौके की मदद से 118 रन नाबाद बनाकर लौटे। सरफराज खान ने दो गेंदों में नाबाद 3 रन बनाए। आदित्य तरे ने यश दयान को विजयी चौका जड़ते हुए मुंबई को चौथी खिताबी जीत दिला दी। यूपी की पारी का रोमांच इससे पहले सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक के नाबाद 158 रन की मदद से उत्तर प्रदेश ने मुंबई के खिलाफ चार विकेट पर 312 रन बनाए। कौशिक ने 156 गेंद की अपनी पारी में 15 चौके और चार छक्के मारे। उन्होंने समर्थ सिंह (55) के साथ पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़कर उत्तर प्रदेश को शानदार शुरुआत दिलाई। समर्थ ने 73 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में सतर्क रवैया अपनाया। समर्थ ने पांचवें ओवर में टीम की ओर से पहली बाउंड्री लगाई। धीमी शुरुआत के बाद कौशिक ने अच्छी लय में बल्लेबाजी की। उन्होंने आठवें ओवर में दो चौके और एक छक्के की बदौलत 14 रन बटोरे। कौशिक ने 75 जबकि समर्थ ने 71 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इस बीच मुंबई के कप्तान पृथ्वी साव को 24वें ओवर में पहली स्लिप में क्षेत्ररक्षण करते हुए बायें पैर में गेंद लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा लेकिन उपचार के बाद वह क्षेत्ररक्षण के लिए लौटे। स्पिनरों ने इसके बाद जल्दी जल्दी दो विकेट चटकाकर मुंबई को वापसी दिलाई। लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी (71 रन पर एक विकेट) ने तेज गेंद पर समर्थ को पगबाधा किया। ऑफ स्पिनर तनुश कोटियान (54 रन पर दो विकेट) ने करण शर्मा (00) को विकेटकीपर आदित्य तारे के हाथों कैच कराके उत्तर प्रदेश का स्कोर दो विकेट पर 123 रन किया। प्रियम गर्ग ने 21 रन बनाने के बाद कोटियान की गेंद पर मिड ऑफ पर शिवम दुबे को कैच थमाया। कौशिक ने हालांकि एक छोर संभाले रखा। उन्हें अक्षदीप नाथ (55 रन, चार चौके, तीन छक्के) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। कौशिक ने सोलंकी पर छक्के के साथ 125 गेंद में लिस्ट ए करियर का अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने इसके बाद 154 गेंद में 150 रन पूरे किए। कौशिक और अक्षदीप की पारियों की बदौलत टीम अंतिम 10 ओवर में 111 रन जोड़कर 300 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qM37fx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support