अहमदाबादइंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है। मैच में भारत के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 13 ओवरों में अंग्रेज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 91 रन ठोक दिए।रोहित महज 34 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। टी-20 इंटरनैशनल में ऐसा पहली बार हुआ कि इन दोनों ने ओपनिंग की जिम्मेदारी ली है। इस पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग का रोचक रिऐक्शन आया है। उन्होंने दही और जलेबी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रोहित और विराट की ओपनिंग। क्या खतरनाक जोड़ी है। बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने शनिवार को भारत के खिलाफ के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तीसरे और चौथे मुकाबले की तरह भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला भी दर्शकों के बिना कराया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहले तथा तीसरे मुकाबले में जीत हासिल की है जबकि भारत ने दूसरे और चौथे मुकाबले को जीतकर दो बार बराबरी की है। इस मैच के लिए इंग्लिश टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। जहां तक भारत की बात है तो उसने केएल राहुल को आराम दिया है। उनकी जगह गेंदबाज टी. नटराजन टीम में हैं। इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं : इंग्लैंड : जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सेम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड। भारत : रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन और राहुल चाहर।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cQjuT5






0 comments:
Post a Comment