चेन्नैभारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र की तैयारियों में लग गए हैं। वह नेट्स में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) टीम के अन्य साथियों के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं। चेन्नै ने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें धोनी अपने चिरपरिचित अंदाज में शॉट लगाते दिख रहे हैं। दुबई में खेले गए आईपीएल 2020 सत्र में बहुत प्रभावी नहीं रहे माही इस बार टच में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान ऐसा शॉट खेला कि अंबाती रायुडू उनके पीछे से गेंद को दिखते रह गए। बता दें कि चेपक में चल रहे कैंप में धोनी, रायुडू सहित कई क्रिकेटर जुड़ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 14वें सीजन में चेन्नै का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। चेन्नै सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन यादगार नहीं रहा। आईपीएल के इतिहास में पहली बार टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। इस बार टीम की कोशिश एक बार फिर पुराने रंग-ढंग को हासिल करने की होगी। 2020 में चेन्नै 12 अंकों को साथ 7वें स्थान पर रही थी। टीम ने 14 में से 6 मैच जीते थे। टीम ने इस बार टीम कॉम्बिनेशन ठीक करने की कोशिश की है। चेन्नै सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, जोश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, हरि निशांत।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3clWiMj






0 comments:
Post a Comment