नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (India Premier League) के 14वें एडिशन का आयोजन 9 अप्रैल से होगा। इस टी20 लीग के लिए तैयारियों जोरों पर है। आईपीएल 2021 (IPL 14) का एंथन मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। भारत और इंग्लैंड (India vs Engalnd) के बीच मंगलवार को पुणे में खेले गए पहले वनडे मुकाबले से पहले इस एंथम को लीग के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता ने रिलीज किया। ये अपना मंत्र है, इंडिया का अपना मंत्र' है हर बार की तरह इस बार भी एंथम ने अपनी ओर फैंस का ध्यान खींचा है। एक मिनट 30 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत टीचर के स्टूडेंट्स से सफलता के मंत्र पूछने से हो रही है। इसके बाद स्टूडेंट्स सब अपने मंत्रों को बताते हैं। लेकिन टीचर को ये सब पुराना लगता है। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो शुरू होता है जिसमें ' ये अपना मंत्र है, इंडिया का अपना मंत्र' गाना चलता है। रोहित और कोहली जमकर थिरके वीडियो के आखिर में आठों फ्रैंचाइजी के इंडियन क्रिकेटर्स को सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) को दिखाया गया है। चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से नए बल्लेबाज के गौतम और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की ओर से शुभमन गिल (Shubman Gill) व पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) भी नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग भी हैं। कोहली और रोहित के साथ उपरोक्त सभी खिलाड़ी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले मुकाबले में मुंबई का सामना बैंगलोर से होगा आईपीएल 2020 का आयोजन पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। हालांकि इस बार इसका आयोजन भारत के 6 अलग अलग शहरों में किया जाएगा। फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। पहले मुकाबले में रोहित की मुंबई इंडियंस और कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने सामने होगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3d0UiJL






0 comments:
Post a Comment