Saturday, March 6, 2021

IPL 2021: 9 अप्रैल से 30 मई के बीच हो सकता है IPL 2021, गवर्निंग काउंसिल की बैठक में होगा अंतिम फैसला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का 14वां सीजन 9 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जा सकता है। अगर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की अनुमति मिल जाती है तो इन तारीखों के बीच इस बार का आईपीएल हो सकता है। हालांकि मैदानों और तारीखों पर फैसला करने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक की तारीख अभी फाइनल होनी बाकी है। हालांकि माना जा रहा है कि इस पर कोई फैसला अगले सप्ताह लिया जा सकता है। नाम न छुपाने की शर्त पर गवर्निंग काउंसिल के एक सदस्य ने बताया हालांकि अंतिम फैसला गवर्निंग काउंसिल लेगी लेकिन लीग इस बार 9 अप्रैल से शुरू हो सकती है और इस पर कोई फैसला अगले सप्ताह लिया जाएगा। सदस्य ने कहा, 'हमने अभी तक गवर्निंग काउंसिल की बैठक का दिन तय नहीं किया है लेकिन मीटिंग अगले सप्ताह होगी। प्रपोजल के हिसाब से आईपीएल 9 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जाएगा।' शुरुआत में आईपीएल 2021 के लीग मैच एक ही शहर में करवाने का प्लान था लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसे चार या पांच शहरों में करवाने पर भी सोच रहा है। हालांकि लॉजिस्टिक पार्ट पर सोचना पड़ेगा। लेकिन सीनियर अधिकारी इस पहलु पर भी विचार कर रहे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qhQjgF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support