Tuesday, March 2, 2021

IPL में क्रिकेट नहीं, सिर्फ पैसे पर होता है ध्यान, डेल स्टेन का हैरान करने वाला बयान

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने (IPL) पर ऐसा बयान दिया है, जो इंडियन क्रिकेट फैंस को हैरान कर देगा। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे एक स्टेन ने एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में यह कहते हुए चौंका दिया कि इंडियन लीग में सिर्फ नेम-फेम है। खेल पर ध्यान नहीं दिया जाता। बात यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग और लंका प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल से बेहतर बताया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं- जब आप आईपीएल खेलने जाते हैं तो वहां इतने बड़े स्क्वाड होते हैं। ढेर सारे बड़े नाम होते है और खिलाड़ियों का कमाई पर खूब जोर दिया जाता है, जिससे क्रिकेट को भुला दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा- दूसरी ओर, अगर पीएसएल और लंका प्रीमियर लीग में खेलते हैं तो यहां पर आपका पूरा फोकस क्रिकेट पर ही रहता है। मैं पीएसएल खेल रहा हूं और काफी समय से हूं। लोग मेरे रूम में आते हैं और सिर्फ मेरे क्रिकेट को लेकर बात करते हैं। कभी दुनिया के सबसे खौफनाक गेंदबाज माने जाते रहे इस खिलाड़ी ने कहा- जब मैं वहां (भारत) जाता हूं तो लोग पूछते हैं कि सीजन में कितने पैसे मिले। यहीं पर क्रिकेट भूला दिया जाता है। मैं इससे दूर रहना चाहता था और अपने खेल पर ध्यान देना चाहता था। डेल आईपीएल 2021 में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने साल की शुरुआत में ही ट्वीट करते हुए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस बात से अवगत करा दिया था। विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB ने स्टेन के फैसले का स्वागत किया था और उन्हें रिलीज कर दिया था। देखा जाए तो पीसीएल में भी उनका इस सीजन में बहुत प्रभावी प्रदर्शन नहीं रहा है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए उन्होंने एक मैच में 4 ओवरों में 44 रन देकर दो विकेट झटके हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qbDVP0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support