रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश लीजेंड्स () ने इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत बांग्लादेश लीजेंड्स की ओर से पारी की शुरुआत नजीमुद्दीन और जावेद उमर ने की। दोनों ने 5 ओवर में 39 रन जोड़ लिए हैं। नजीमुद्दीन गेंदों पर 19 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं जावेद 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। इंडिया लीजेंड्स की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत इरफान पठान ने की। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज () की शुरुआत पिछले साल हुई थी। कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नमेंट को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था और इसके चार मैचों का ही आयोजन हो सका था। एक बार फिर इस लीग की शुरुआत हो रही है। इस लीग में दिग्गज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) एक बार फिर मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए दिखाई देंगे। इंडिया लीजेंड्स (प्लेइंग इलेवन) : वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंडुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, नमन ओझा, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल। बांग्लादेश लीजेंड्स (प्लेइंग इलेवन) : जावेद उमर, हनन सरकार, नफीस इकबाल, राजिन सलेह, नजीमुद्दीन, मोहम्मद शरीफ, खालेद मशूद, खालेद महमूद, मोहम्मद रफीक (कप्तान), आलमगीर कबीर, अब्दुर रज्जाक।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/30iBY97






0 comments:
Post a Comment