रायपुर क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर दो महान बल्लेबाज आमने-सामने होंगे। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा की टीमें के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। वेस्टइंडीज लेजेंड्स आज (बुधवार) रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नमेंट के पहले सेमीफाइनल में सचिन तेंडुलकर की कप्तानी वाली टीम इंडिया लेजेंड्स से भिड़ेगा। विंडीज लेजेंड्स ने मंगलवार को इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। पढ़ें, इंग्लैंड ने 20 ओवरों मे तीन विकेट पर 186 रनों का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन ड्वेन स्मिथ (58 रन, 31 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) और नरसिंह देवनारायण (नाबाद 53 रन, 37 गेंदो, 6 चौके) के शानदार अर्धशतकों की मदद से कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा तरीके से मात दी। अब रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनैशनल स्टेडियम में ब्रायन लारा की कप्तानी वाली टीम इंडिया लेजेंड्स से भिड़ेगी। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा और जीतने वाली टीम 21 मार्च को फाइनल खेलेगी। 18 मार्च को आराम का दिन है और 19 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स का सामना होगा। इसके बाद 20 मार्च को आराम है और फिर 21 मार्च को इस टूर्नमेंट के पहले एडिशन का फाइनल खेला जाएगा। (एजेंसी से इनपुट)
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cEsqed






0 comments:
Post a Comment