Tuesday, March 16, 2021

भारत vs इंग्लैड तीसरा टी20, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

अहमदाबाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। उनकी जगह ओपनर रोहित शर्मा की वापसी हुई है। इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टॉम कर्रन की जगह पेसर मार्क वुड टीम में लौटे हैं। भारत और इंग्लैड के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला नए-नवेले नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे में भारत ने 7 विकेट से जीत के साथ वापसी की। रोहित भी सस्ते में लौटे पविलियन रोहित शर्मा को टी20 सीरीज में पहली बार मौका मिला था। लेकिन वह इस मौके को नहीं भुना सके। वुड ने रोहित को 15 रन के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराया। रोहित जब आउट हुए उस समय भारत का कुल स्कोर 20 रन था। राहुल फिर शून्य पर आउट भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। राहुल को पेसर मार्क वुड ने बोल्ड किया। भारत का जब पहला विकेट गिरा उस समय कुल स्कोर में 7 रन ही बने थे। पहले टी20 में भी राहुल शून्य पर आउट हुए थे जबकि दूसरे मैच में वह एक रन बनाकर पविलियन लौटे थे। भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड। पिच: टेस्ट मैचों के विपरीत बल्लेबाजों के मददगार होगी पिच। हालांकि स्पिनर्स इस फॉर्मेट में भी अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। मौसम: तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि शाम के समय ओस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली टीम फायदे में रह सकती है। रैंकिंग्स इंग्लैंड 1 भारत 2 आमने-सामने मैच 16 भारत जीता 8 इंग्लैंड जीता 8


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38KBtt6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support