Wednesday, March 10, 2021

भारत vs न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कहां? वेन्यू की हो गई घोषणा

नई दिल्लीभारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप () के फाइनल वेन्यू को लेकर कयासों पर विराम लग गया है। यह मैच साउथैम्प्टन के हैम्पशर बाउल () में खेला जाएगा। ने इसका ऐलान बुधवार को किया। इससे पहले पता चला था कि फाइनल मुकाबला ड्यूक्स ब्रांड गेंद से खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर होना था। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को चार मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाई थी। न्यूजीलैंड पहले ही इसके लिए क्वॉलिफाइ कर चुका है। दोनों टीमों के बीच 18 से 22 जून तक फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के लिए 23 जून को रिजर्व डे रखा गया है। भारत को फाइनल में प्रवेश के लिए ड्रॉ की जरूरत थी भारत ने शनिवार को इंग्लैंड (India vs England) को चौथे टैस्ट मैच में तीसरे दिन ही पारी और 25 रन से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final) के फाइनल में प्रवेश किया। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन अक्षर पटेल और आर अश्विन ने दूसरी पारी में पांच-पांच विकेट लेकर तीसरे ही दिन भारत को धमाकेदार जीत दिलाई। फाइनल की दौड़ से ऑस्ट्रेलिया बाहर भारत की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत के लीग चरण में 12 जीत, चार हार और एक ड्रॉ के बाद 520 अंक रहे। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा जिसके सात जीत, चार हार के बाद 420 अंक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया 332 अंक लेकर तीसरे, इंग्लैंड चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qw5MtC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support