Tuesday, March 23, 2021

भारत vs इंग्लैड पहला वनडे, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

पुणे इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत और इंग्लैड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा है। भारत की ओर से ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच के जरिए वनडे इंटरनैशनल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में लंबे समय बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की वापसी हुई है। भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मोईन अली, सैम करन, टॉम करन, आदिल राशिद, मार्क वुड। पिच: पुणे की एमसीए स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के मुफीद रही है। ऐसे में पहले वनडे में भी बल्लेबाज यहां 'राज' करते हुए नजर आ सकते हैं। मौसम: तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम फायदे में रह सकती है। रैंकिंग्स इंग्लैंड 1 भारत 2 आमने-सामने मैच 100 भारत जीता 53 इंग्लैंड जीता 42 टाई-02 नो रिजल्ट 03


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2NOuo3u
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support