Friday, April 9, 2021

पहले ओवर में 15 रन, फिर 3 ओवरों में 12 रन देकर झटके 5 विकेट, हर्षल पटेल के नाम बड़ा रेकॉर्ड

चेन्नईहर्षल पटेल (5-27, Harshal Patel 5 Wicket Haul) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में शुक्रवार को जारी आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 159 रनों पर रोक दिया। मुंबई की टीम ने पारी के अंतिम ओवर में चार विकेट गंवाए। तीन हर्षल के खाते में आए जबकि एक रन आउट हुआ। मुंबई की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाने में सफल रही। हर्षल ने अपने पहले ओवर में 15 रन दिए लेकिन बाद के तीन ओवर में सिर्फ 12 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। हर्षल ने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट हासिल किया। रोचक बात यह है कि वह पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट झटके। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग कर रही मुंबई ने 24 रनों के कुल योग पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। कप्तान रोहित शर्मा (19 रन, 15 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (31 रन, 23 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) और क्रिस लिन (49 रन, 35 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) ने शानदार बैटिंग करते हुए दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। यादव 94 के कुल योग पर काइल जेमिसन की गेंद पर विकेट के पीछे एबी डिविलियर्स के हाथों लपके गए। आईपीएल-14 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल जेमिसन ने इस तरह इस लीग में सफलता का पहला स्वाद चखा। यादव के आउट होने के बाद लिन और इशान किशन (28 रन, 19 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) स्कोर को 100 के पार ले गए। लिन अपने अर्धशतक की ओर अग्रसर थे लेकिन उससे एक रन पहले ही वह वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपक लिए गए। लिन का विकेट 105 के कुल योग पर गिरा। हार्दिक पांड्या (13) का विकेट 135 के कुल योग पर गिरा जबकि किशन 145 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। इसके बाद कायरन पोलार्ड (7), क्रुणाल पांड्या (7), मार्को जेनसन (0), राहुल चहर (0) सस्ते मे आउट हो गए। मुंबई को दो खिलाड़ी रन आउट हुए जबकि इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में एक जेमिसन तथा सुंदर को एक-एक सफलता मिली। जेमिसन ने अपने चार ओवर के कोटो में सिर्फ 27 रन दिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fXD3Mz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support