Monday, April 5, 2021

क्रिस गेल ने एक मैच में उड़ाए सबसे अधिक 17 छक्के, एबी डिविलियर्स भी कम नहीं

आइए जानते हैं आईपीएल के 13 साल के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे अधिक सिक्स जड़ने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में:-

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन का आयोजन 9 अप्रैल से होगा। इस टी20 लीग के लिए खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फटाफट क्रिकेट में चौकों और छक्कों की खूब बारिश होती है। हार्ड हिटर खिलाड़ियों का बोलबाला रहता है।


Most Sixes In an Innings in IPL : क्रिस गेल ने एक मैच में उड़ाए सबसे अधिक 17 छक्के, एबी डिविलियर्स भी कम नहीं

आइए जानते हैं आईपीएल के 13 साल के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे अधिक सिक्स जड़ने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में:-



पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्के जड़ गेल हैं पहले नंबर पर
पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्के जड़ गेल हैं पहले नंबर पर

वेस्टइंडीज के धुरंधर ओपनर क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के विध्वंसक बल्लेबाज हैं। गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने रेकॉर्ड 17 छक्के लगाए थे।



ब्रैंडन मैक्कुलम ने बैंगलोर के खिलाफ खेली थी धांसू पारी
ब्रैंडन मैक्कुलम ने बैंगलोर के खिलाफ खेली थी धांसू पारी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईपीएल 2008 पहले एडिशन में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। इस दौरान मैक्कुलम के बल्ले से 13 छक्के निकले थे। कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 222 रन बनाए थे।



गेल ने दिल्ली के खिलाफ एक मैच में जड़े 13 छक्के
गेल ने दिल्ली के खिलाफ एक मैच में जड़े 13 छक्के

बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर क्रिस गेल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल 2012 में 62 गेंदों पर 128 रन ठोके थे। गेल ने इस दौरान 13 छक्के और 7 चौके लगाए थे।



गेल का पंजाब के खिलाफ धमाका
गेल का पंजाब के खिलाफ धमाका

बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले क्रिस गेल ने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 12 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए थे। इस दौरान गेल ने 57 गेंदों का सामना किया किया था।



एबी डिविलियर्स एक पारी में जड़ चुके हैं 12 छक्के
एबी डिविलियर्स एक पारी में जड़ चुके हैं 12 छक्के

आरसीबी के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ साल 2016 में 52 गेंदों पर 12 छक्कों की मदद से 129 रन की पारी खेली थी। एबीडी ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 229 रन की साझेदारी की थी।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rR8p9Z
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support