नई दिल्ली आज की तारीख को 35 साल पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर भारत को ऑस्ट्रेल-एशिया कप के फाइनल में हराया था। यह मैच आज भी भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के दिलों में रोमांच भर देता है। मियांदाद ने चेतन शर्मा के ओवर की उस आखिरी गेंद पर छक्का लगाया था। पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रन चाहिए थे। मियांदाद दबाव में बिखरे नहीं और अपने देश के क्रिकेट फैंस को खुशी का एक ऐसा लम्हा दिया जिसे याद कर वे आज भी रोमांचित हो उठते हैं। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 246 रन की जरूरत थी। एक समय पर उसका स्कोर तीन विकेट पर 61 रन था। मियांदाद तब क्रीज पर उतरे और मैच जिताऊ नाबाद 116 रन की पारी खेली। इस पारी में मियांदाद ने तीन चौके और तीन ही छक्के लगाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 245 रन बनाए। कृष्णमनचारी श्रीकांत ने 75 और सुनील गावसकर ने 134 बॉल पर 94 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए वसीम अकरम ने तीन विकेट लिए। मियांदाद अकसर भारतीय टीम के साथ विवादों में उलझते रहे हैं। 1992 में वर्ल्ड कप के दौरान किरन मोरे के साथ उनकी बहस को भला कौन भूल सकता है। ऑस्ट्रेल-एशिया कप अभी तक तीन बार खेला गया है और तीनों बार पाकिस्तान ने ही इसे जीता है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3efKbkK






0 comments:
Post a Comment