Thursday, April 8, 2021

ये हैं पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के कैप्टन कासिम अकरम, जो बनना चाहते हैं विराट

नई दिल्ली पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान कासिम अकरम (Qasim Akram) टीम इंडिया के कप्तान के विराट कोहली (Virat Kohli) के खेल से काफी प्रभावित हैं। अकरम का कहना है कि वह कोहली और हमवतन बाबर आजम (Babar Azam) की तरह मैच फिनिशर को रोल निभाना चाहते हैं। आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए कासिम को पाक टीम का कप्तान बनाया गया है। इस दौरे पर पाक टीम इस महीने चार दिवसीय और पांच 50 ओवर के मैच खेलेगी। ये मुकाबले सिलहट और ढाका में खेले जाएंगे। लाहौर के 18 वर्षीय इस खिलाड़ी की खोज कोच एजाज अहमद (Ijaz Ahmed) ने पिछले साल आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में की थी। कासिम ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व कप में 93 का स्कोर किया था और 31 रन देकर 3 विकेट भी लिए थे। 'फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली हैं' पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अकरम का एक मिनट 15 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने बीते दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे उन्होंने क्रिकेट में कदम रखा। बकौल अकरम, ' मैं जिन हालात में यहां तक पहुंचा हूं मेरे लिए यह बड़ी बात है। मैं वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं पाकिस्तान के लिए आगे खेलना चाहता हूं। मेरे फेवरेट क्रिकेटर बाबर आजम और विराट कोहली हैं। इनकी मैं काफी इनिंग्स देखता हूं। ये बहुत अच्छा मैन फिनिशर भी हैं, खासकर विराट कोहली। मैं भी लंबी पारी खेलना चाहता हूं और टीम को फायदा पहुंचाना चाहता हूं।' अगला अंडर-19 विश्व कप वेस्टइंडीज में होना है। कासिम की नजर वर्ल्ड कप पर है। इस खिलाड़ी लिए 2020-21 घरेलू सीजन बेहतरीन रहा है। कासिम ने इस सीजन 8 फर्स्ट क्लास, 12 लिस्ट ए और 10 टी20 मैच खेले। उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग फ्रैंचाइजी कराची किंग्स ने सीजन अपने साथ जोड़ा है। 12 मैचों में बनाए 462 रन 50 ओवर, लिस्ट ए फॉर्मेट (पाकिस्तान कप) में कासिम ने सेंट्रल पंजाब की ओर से 12 मैचों में 462 रन बनाए जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101 से अधिक का रहा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3d1vrqB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support