Friday, April 9, 2021

रोहित के खिलाफ पहली जंग जीते कोहली, 'हिटमैन' को 19 रन पर किया रनआउट

नई दिल्ली आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से बेहतर साबित हुए। कोहली ने चीते जैसी फुर्ती दिखाकर रोहित को रनआउट कर पविलियन भेजा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (RCB v MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें रही होंगी, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह महज 19 रन बनाकर रन आउट हुए। मैच में चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को कवर और कवर पॉइंट पर खेलकर क्रिस लिन (Chris Lynn) तेजी से रन जुटाना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने फील्डिंग पोजिशन पर तेज तर्रार फील्डर माने जाने वाले विराट कोहली को देखा तो वापस लौट पड़े। दूसरी ओर, आधी पिच तक पहुंच चुके रोहित के पास कोई मौका नहीं था। विराट कोहली के सटीक थ्रो पर युजवेंद्र चहल ने गिल्लियां बिखेर दीं। रोहित 15 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगा सके। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस छठे खिताब के लिए अभियान की शुरुआत कर रही है जबकि विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी एक बार फिर पहले खिताब के लिए दांव लगाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fWshWN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support