Monday, April 12, 2021

देखें वीडियो: आईपीएल में 350 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल

मुंबई IPL 2021- RR vs PBKS: क्रिस गेल ने पूरे कर लिए हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मैच से पहले उन्हें 350 का आंकड़ा हासिल करने के लिए एक छक्के की जरूरत थी। गेल टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। गेल ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैदान पर बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का लगाकर यह रेकॉर्ड बनाया। गेल ने आईपीएल में 4800 से ज्यादा रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ियों में गेल दूसरे नंबर पर हैं। वॉर्नर ने 5254 रन बनाए हैं। 41 वर्षीय गेल 28 गेंद पर 40 रन बनाकर रियान पराग की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल- 351* एबी डि विलियर्स- 237 महेंद्र सिंह धोनी- 216 रोहित शर्मा- 214 विराट कोहली- 201 मैच की बात करें तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, जे. रिचर्डसन, मुर्गन अश्विन, राइले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह राजस्थान रॉयल्स मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), रियान पराग, शिवम दूबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिरजुर रहमान


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mGvVW3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support