Sunday, April 11, 2021

40 साल की उम्र में हरभजन ने KKR के लिए किया डेब्यू, 699 दिन बाद खेला पहला मैच

चेन्नै भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स (SRH vs KKR) के लिए डेब्यू किया। 40 वर्षीय हरभजन आईपीएल में इससे पहले चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेल चुके हैं। भज्जी को साल की शुरुआत में मिनी ऑक्शन में केकेआर (KKR) ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। हरभजन आईपीएल में लगभग दो साल बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम मैच सीएसके की ओर से आईपीएल 2019 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 मई 2019 को यानी 699 दिन पहले खेला था। हरभजन ने मुंबई इंडियंस की ओर से चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ आईपीएल के पहले एडिशन में डेब्यू किया था। भज्जी ने अब तक 150 आईपीएल विकेट अपने नाम किए हैं। वह इस टी20 लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पांचवें नंबर पर हैं। आईपीएल में लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के नाम 170 जबकि अमित मिश्रा (Amit Mishra) के नाम 160 विकेट दर्ज हैं। पीयूष चावला ने 156 वहीं ड्वेन ब्रावो ने 153 विकेट चटकाए हैं। केकेआर ने हैदराबाद के खिलाफ हरभजन को सुनील नारायण और कुलदीप यादव पर तरजीह देते हुए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। हरभजन चेन्नै की विकेट से भलीभांति वाकिफ हैं। वह सीएसके के साथ पिछले तीन साल से थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wNYK7B
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support