नई दिल्लीसुनील गावसकर, गौतम गंभीर और केविन पीटरसन उन 100 कॉमेंटेटरों में शामिल हैं जो शुक्रवार से शुरू होने वाले (आईपीएल) में कॉमेंट्री का जिम्मा संभालेंगे। इस बार आईपीएल का प्रसारण हिंदी सहित सात भारतीय भाषाओं में किया जाएगा। गावसकर अंग्रेजी के अलावा हिंदी का जिम्मा भी संभालेंगे। अंग्रेजी में उन्हें अपने पुत्र और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोहन गावसकर के साथ मैच का आंखों देखा हाल सुनाते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों के अलावा डिज्नी, हॉटस्टार पर भी किया जाएगा। स्टार इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार- आईपीएल के 14वें सत्र के लिए विभिन्न भाषाओं के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को कॉमेंट्री टीम से जोड़ा गया है। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और मराठी शामिल हैं। हिंदी कॉमेंट्री टीम में गावसकर के अलावा आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, गौतम गंभीर, अजित अगरकर, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, आर पी सिंह और दीप दासगुप्ता शामिल हैं। गंभीर ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में हिंदी कॉमेंट्री की लोकप्रियता बढ़ी है और मैं फिर से हिंदी कॉमेंट्री टीम का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2RnBldj






0 comments:
Post a Comment