दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दिलहारा लोकुहेतिजे को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया, जिसके बाद आईसीसी ने उनपर सभी प्रारूप के क्रिकेट खेलने पर आठ वर्षों का प्रतिबंध लगाया गया है। 40 वर्षीय ऑलराउंडर दिलहारा को आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया। दिलहारा को आईसीसी की संहिता 2.1.1, 2.1.4 और 2.4.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। दिलहारा का प्रतिबंध तीन अप्रैल 2019 से शुरू होगा जब उन्हें प्रारंभिक तौर पर निलंबित किया गया था। आईसीसी के जारी बयान के अनुसार, दिलहारा पर आईसीसी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से टी10 लीग में ईसीबी की भ्रष्टाचार रोधी कोड के उल्लंघन पर भी आरोपी बनाया है। आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के महासचिव एलेक्स मार्शल ने कहा, ‘श्रीलंका का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुके दिलहारा भ्रष्टाचार की कई गतिविधियों में शामिल थे। उनपर प्रतिबंध लगाना यह दर्शाता है कि उनकी गलती काफी गंभीर है।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3guEFxo






0 comments:
Post a Comment