नई दिल्ली आईपीएल 2021 का तीसरा मुकाबला डेविड वॉर्नर (David Warner) की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच रविवार यानी आज खेला जाएगा। आंकड़ो में केकेआर का पलड़ा हैदराबाद पर भारी है। हालांकि दोनों टीमें इस समय मजबूत दिखाई दे रही हैं। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर वॉर्नर ने इस मुकाबले से पहले अपनी तीनों बेटियों की दो फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर पोस्ट की है। पहली फोटो में तीनों बेटियां ईवी, इंडी और इस्ला सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनी हुई हैं जबकि दूसरी फोटो में सबसे छोटी बेटी ग्लव्स पहने दोनों हाथों को उठाए खड़ी हैं। वॉर्नर ने फोटो का कैप्शन लिखा, ' अपने हाथ उठाए अगर आप आज रात हमारे पहले मैच के लिए तैयार हैं। मेरे नंबर वन सपोर्टर तैयार हैं।' हैदराबाद के पास वॉर्नर और बेयरस्टो के रूप में विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है हैदराबाद के पास बल्लेबाजी में कप्तान वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के रूप में विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है जो शुरुआती छह ओवरों में तेज गति से रन बनाने में माहिर हैं। मिडिल ऑर्डर में अनुभवी केन विलियमसन, मनीष पांडे और युवा प्रियम गर्ग हैं जो तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। भुवी और नटराजन पर होगी नजर इस मुकाबले में दर्शकों को सबसे ज्यादा रोमांचित भुवनेश्वर कुमार और टी.नटराजन की यॉर्कर करेगी। भुवी पिछले सीजन चोट के कारण चार मैच के बाद ही लीग से बाहर हो गए थे। उनकी वापसी से हैदराबाद को मजबूती मिली है। टीम के पास टी नटराजन भी हैं जिन्होंने पिछले सीजन अपनी सटीक यॉर्कर के दम पर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। राशिद खान की फिरकी भी कोलकाता के लिए चुनौती होगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wWoKxY






0 comments:
Post a Comment