चेन्नई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के खिलाफ आईपीएल 2021 (IPL) के 10वें मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में रविवार को आरसीबी की ओर से कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रजत पाटीदार ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने अपने पहले जबकि आरसीबी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को आउट कर आरसीबी को तगड़ा झटका दिया। वरुण की गेंद को कोहली ने कवर के उपर से ड्राइव की लेकिन गेंद ज्यादा उपर चली गई और फील्डर राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने पीछे की ओर लंबी दौड़ लगाकर कैच कर लिया। राहुल ने जो कैच लपका इससे उनके बेहतरीन फिटनेस का पता चलता है। कोहली यदि इस मुकाबले में 56 रन बनाने में सफल हो जाते तो वह आईपीएल में 6 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते। लेकिन वरुण ने उनके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। विराट 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हुए। वरुण यहीं नहीं रूके। उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार को भी पविलियन की राह दिखाई। पाटीदार 2 गेंदों पर एक रन ही बना सके। इस तरह वरुण ने कोलकाता को शानदार शुरुआत दिलाई। इससे पहले आरसीबी ने इस मुकाबले में अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेल रही हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ajGgm7






0 comments:
Post a Comment