नई दिल्ली आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने फिर से ऑरैंज कैप हासिल कर ली है। धवन के टूर्नामेंट में चार मैचों में अब तक 231 रन हो चुके हैं। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को यह कैप दी जाती है। दिल्ली कैपिटल्स ने मैन ऑफ द मैच अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (45) की एक और बेहतरीन पारी के दम पर मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल के 14वें सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर चल रहे हैं और इसलिए उनके पास पर्पल कैप बरकरार है। हर्षल के नाम इस सीजन में अब तक नौ विकेट हैं जबकि आवेश और चाहर के नाम आठ-आठ विकेट हैं। चाहर के टीम साथी ट्रेंट बोल्ट छह विकेट के साथ टॉप चार में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 13वें मैच में दो विकेट जबकि मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर को एक विकेट मिली है। हर्षल के पास पर्पल कैप कायम है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dz24vZ






0 comments:
Post a Comment