चेन्नई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) का मानना है कि स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित कर दी है । अहमद (Ahmed) ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच की तस्वीर पलट दी। आरसीबी (RCB) ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाने के बावजूद छह रन से मैच जीत लिया। सिराज (Siraj) ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,‘शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) दोनों ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था । बतौर हरफनमौला (Allrounder) शाहबाज के आने से हमें एक अतिरिक्त विकल्प मिला। विकेट धीमा था और टर्न ले रहा था जिस पर शाहबाज असरदार साबित हुआ।’ शाहबाज ने 17वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), मनीष पांडे (Manish Pandey) और अब्दुल समद (Abdul Samad) के विकेट लिए। सिराज (Siraj) ने कहा,‘वॉशिंगटन सुंदर के भी ओवर बाकी थे लेकिन विराट भाई ने सोचा कि क्रीज पर दो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो बाएं हाथ के स्पिनर को लगाना चाहिए। उसने अपने पहले ओवर में मनीष पांडे को परेशान किया था। उसे ओवर सौंपने का फैसला सही साबित हुआ।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sifqAY






0 comments:
Post a Comment