नई दिल्लीभारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से संबंधित मामले को स्थगित कर दिया और दो सप्ताह के बाद इस मामले की सुनवाई करेगा। इससे बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारी- अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह को अपने पदों पर बने रहने का और समय मिल गया है। दोनों के कार्यकाल 2020 के मध्य में समाप्त हो गया था। दोनों अपने पदों पर बने हुए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने अभी बीसीसीअई से जुड़े मामले की सुनवाई शुरू नहीं की है। एससी ने इससे पहले मामले को 9 दिसंबर को नए साल तक के लिए टाल दिया था। उसके बाद फरवरी में कोर्ट ने मामले को मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। लगातार देरी ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि न तो गांगुली और न ही शाह को बदला गया है। अगस्त 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई का संविधान पास किया गया था। इसके बाद से ये दोनों कूलिंग आफ पीरियड में हैं। नियम कहता है कि बीसीसीआई के सभी क्रिकेट प्रशासकों को तीन साल के भीतर अपनी जगह छोड़नी होगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2QmbYI9






0 comments:
Post a Comment