नई दिल्लीभारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जो वायरल हो गई है। दरअसल, इस तस्वीर में उनके परिवार के सदस्यों के साथ एक क्यूट का डॉगी है। सुंदर की मां की गोद में वह डॉगी है और उनकी बहन साथ खड़ी हैं। सुंदर ने अपने पोस्ट में पूछा है कि आखिर उनके पैट का क्या नाम है? यूजर्स को उन्होंने हिंट भी दिया है। उन्होंने इशारा दिया है, 'मेरा टेस्ट डेब्यू।' इसके बाद यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि इस डॉगी का नाम 'गाबा' हो सकता है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज का आखिरी मैच गाबा के मैदान पर खेला था। और यहीं पर उन्हें अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने का मौका मिला था। इसमें पहली पारी में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 62 रन की पारी खेलकर भारत को मुश्किल से निकाला था। इसके साथ ही शार्दुल ठाकुर के सातवें विकेट के लिए 123 रन जोड़े थे। वहीं दूसरी पारी में तेज-तर्रार 22 रन बनाकर भारतीय जीत में अहम भूमिका अदा की थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31EwiqI






0 comments:
Post a Comment